विधायक पुत्र ने सैकड़ो कार्यकर्ताआंे के साथ बढ़ायी साइकिल की रफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_446.html
बाराबंकी। विकास की पृष्ठभूमि पर आज स्वीकार किया जा सकता है कि जिस तेजी
के साथ विगत चार वर्षो का प्रत्येक दिन एक नई शुरूआत का साक्षी बना है,
यह प्रदेश के स्वार्णिम भविष्य का भरोसेमन्द आगाज है। उक्त विचार आज
जन-जागरण साईकिल यात्रा के दौरान रात्रि ग्राम जरूवा में रात्रि विश्राम
के अन्तर्गत चौपाल में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने
व्यक्त किये। आज की जन-जागरण साईकिल यात्रा का नेतृत्व विधायक पुत्र शिवा
यादव ने ग्राम राघवपुरवा से शुरू होकर सेमरा, कुटी, टाईटंटा, कोनागांव,
शरीफाबाद, हुसैनमऊ, इब्राहिमपुर, मोहनगंज, हर्रई, कैमा, खनवाहा, मित्तई,
गोहना, सोटहापुर, भिख्मंगा, करीमाबाद, धर्सन्डा, नगपुरवा, बम्बरिहा,
उमरपुर, रहीमाबाद, सिकन्दरपुर, बखतावर नगर से जरूवा तक किया। सदर विधायक
सुरेश यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जो नयी सोच के
ऊर्जावान व्यक्ति हैं, उन्होंने प्रदेश को मौलिक अवस्थापना सुविधाओं जैसे
उच्चस्तरीय सड़क, चौबीस घंटे बिजली, जल-प्रबन्धन, नगरों के वैज्ञानिक
विस्तार एवं व्यवस्था की परिकल्पना के साथ ही राज्य के औद्योगिकीकरण को
नये सिरे से संवारने का सफल प्रयास विगत चार वर्षों में किया है। साथ ही
इन प्रयासों का समुचित लाभ प्रदेश के नागरिकों को मिल रहा है। विगत चार
वर्षों के कार्यकाल मे राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ा है तथा जनता को
विभिन्न सुविधायें उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयास
लगातार जारी है। राज्य सरकार ने आम जन को हर वह अवसर, संसाधन, विचार,
योजनाएं और ऊर्जा उपलब्ध करायी है, जो पदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए
आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, देवां
ब्लाक प्रमुख पति रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो.
रिजवान संजय, बाबुल मिश्रा प्रदीप यादव, दीपक गुप्ता सभासद, बलराम यादव,
शिव बालक यादव, गुड्डू यादव, समैत आदि लोग उपस्थित थे।

