सपा सरकार हमेशा दिव्यांगो की सहायता के लिए तत्पर: गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_631.html
बाराबंकी। उम्मीद किरण जन कल्याण समिति द्वारा स्थानीय गोल्डेन प्लाजा
में आयोजित शारीरिक एवं मानसिक बाल्य दिव्यांग जागरूकता शिविर कार्यक्रम
का उद्घाटन दीप जलाकर ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने किया।
इससे पूर्व श्री गोप के आगमन पर समिति की अघ्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव,
उपाध्यक्ष डां. ज्योति श्रीवास्तव एवं हिन्दू जागरण मंच के मनोज
श्रीवास्तव ने बुके भेटकर उनका स्वागत किया। साथ ही दिव्यांग हर्ष
श्रीवास्तव ने भजन गाकर लोगो कांे भक्ति की समा में बाधं दिया। दिव्यांग
बच्चो एवं उनके परिवारजनो को सम्बोधित करते हुए ग्राम्य विकास मंत्री
अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि जनपद मे यह पहली संस्था जो मानसिक एवं
शारिरिक बच्चो के लिए कार्य करती है, जिसके कारण सैकडांे बच्चो के शरीर
मे सुधार ही नही आ रहा बल्कि उनका रहन-सहन भी पहले से बेहतर हो गया है।
उन्होने उम्मीद किरण जन कल्याण समिति के कार्यो की सराहना करते हुए कहा
कि हमारी सरकार हमेशा दिव्यांगो की सहायता के लिए तत्पर रहते है।
जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुए डां. जीएल अरोरा ने कहा कि मानसिक
एवं शारीरिक बव्वो के कारण एवं उनके निवारण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
ऐसे बच्चो को इलाज के साथ प्यार की आवश्यकता होती है। वही डां. जितेन्द्र
यादव, डां. अनूप श्रीवास्तव, डां. अंजू चन्द्रा, डां. राजेश श्रीवास्तव,
वीरेन्द्र श्रीवास्तव, डां. आरके सिंह, नरेश चन्द्र श्रीवास्तव, मनोज
श्रीवास्तव, अशीष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, उमा सिंह, सरिता सिंह,
अनुपम अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव, मो. अतहर, सालाउद्ीन आदि लोग उपास्थिति
थे। कार्यक्रम का संचालन कु. चारू श्रीवास्तव ने किया।

