aajtaktimes

डीएम की सराहना, दिव्यांगों को बांटी गई व्हील चेयर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। इंसान के साथ इंसान जैसा व्यवहार करना ही सबसे बडा धर्म है और
जो यह करता है वह रेडक्रास का सदस्य हैै। रेडक्रास संस्था पीड़ित व दुखी
इंसान के लिए निस्वार्थ सेवा सिखाती है। उक्त विचार रविवार को विश्व
रेडक्रास दिवस के अवसर पर स्थानीय डीआरडीए के गॉधी सभागार में पीड़ित
मानवता की विशिष्ठ सेवा करने वाले पॉच लोगों को सम्मानित किया जाने के
अवसर पर जिलाधिकारी अजय यादव ने व्यक्त किये। इण्डिया विश्व रेडक्रास
सोसाइटी द्वारा आयोजित समारोह में उप्र पुलिस के आरक्षी बृजनाथ द्विवेदी
का बाढ़ के दौरान जमुरिया नाले में बह जा रहे वृद्व को अपनी जान जोखिम में
डालकर बचाने हेतु, जिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन सर्वाधिक लोगों
को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चर्म रोग विशेषज्ञ डा. एसपी यादव
को, सेवानिवृत कर्मचारियों को 24 घण्टे किसी भी प्रकार की सेवा सहायता
उपलब्ध कराने के लिए सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन के जिला मंत्री
अशोक कुमार सोनी को, देवा मे भीषण अग्निकाण्ड के दौरान राहत एवं बचाव
कार्यो में अति विशिष्ठ योगदान के लिए फाईलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता को
तथा विश्व रेडक्रास के कोष में आप्रत्याक्षित वृद्धि कराने के लिए
कोषाध्यक्ष आन्नद बिहार स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह को
जिलाधिकारी अजय यादव, सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार सिंह तथा मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डा. सतीश चन्द्रा द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति
पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद में जूनियर रेडक्रास को सक्रीय बनाये
जाने के लिए कई प्रस्ताव पास किये गये एवं जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा निर्देश दिये गये कि
इसी शिक्षा सत्र में जूनियर रेडक्रास के टीचर की ट्रेनिंग सुनिश्चित की
जाये। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए पूरी दुनिया में चर्चित विश्व
रेडक्रास सोसाइटी के संस्थापक हेनरी ड्यूनॉ के जन्म दिवस के अवसर पर
बाराबंकी के उद्योगी कुशल अग्रवाल द्वारा विकलागों की सेवा के लिए दो
व्हील चेयर दान दी गयी। वहीं दूसरे उद्योगी भूपेन्द्र सिंह ने बीस हज़ार
रूपये की नकद धनराशि जमा कर रेडक्रास सोसाइटी की संरक्षक सदस्यता प्राप्त
की। रेडक्रास के जिला सचिव प्रदीप सारंग के संचालन में जिला विद्यालय
निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष डा.
भगवान वत्स, अमीर हैदर, बाबू लाल वर्मा अध्यक्ष सेवानिवृत कर्मचारी सघं,
डा. सुधीर वर्मा, डा. विजय यादव ने भी अपने विचार रखे तथा संस्था के हितो
के लिए सुझाव दिये।

Related

UP 2178525428279211652

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item