3 महीने में दिल्ली सरकार ने विज्ञापनों पर खर्च किए 15 करोड़ रुपए
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/3-15.html
अधिवक्ता अमन पंवार के आरटीआई आवेदन के जवाब के अनुसार दिल्ली सरकार ने 10 फरवरी से 11 मई के दौरान विज्ञापन पर करीब 14.56 करोड़ रुपये खर्च किए। विज्ञापन अभियान के कारण कांग्रेस पार्टी ने रविवार को आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि एक ओर तो हमारे पास सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन दूसरी ओर वे अपने विज्ञापन में इतनी बड़ी राशि खर्च कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में हाल में ही बताया गया था कि दिल्ली सरकार ने जनवरी और अप्रैल के दो चरणों में सम-विषम योजना के विज्ञापन पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए।

