'ओवैसी, भागवत की जमात में शामिल नीतीश, सांप्रदायिकता को दे रहे बढ़ावा'
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_612.html
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की इस सूबे में बढ़ती गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए रविवार को कहा कि नीतीश प्रदेश की समाजवादी सरकार पर नकारात्मक टिप्पणी करके साम्प्रदायिक ताकतों को मजबूत कर रहे हैं। सपा के प्रांतीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि नीतीश जिस तरह उत्तर प्रदेश को लक्ष्य बनाकर यहां बार-बार आ रहे हैं, वह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन प्रदेश की सपा सरकार साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ काम कर रही है। ऐसे में वह समाजवादी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करके कहीं ना कहीं साम्प्रदायिकता को ताकत दे रहे हैं।
चौधरी ने कहा कि ओवैसी और भागवत जैसे लोगों की जमात में नीतीश भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये जो बिहारी, हैदराबादी, मराठी और गुजराती लोग प्रदेश में बार-बार आ रहे हैं, वे राजनीति की दिशा को भ्रमित करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रदेश में जगह-जगह शराबबंदी का मुद्दा तो उठाते हैं लेकिन विकास पर कोई बात नहीं करते। समाजवाद उनका दिखावा है। वह दिशाभ्रम की स्थिति बना रहे हैं। मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में वाराणसी में आयोजित जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए प्रदेश में पार्टी का चुनावी बिगुल फूंका था। रविवार को भी उन्होंने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार से कहा कि वह प्रदेश में पूर्णतया शराबबंदी लागू करे। बिहार में पूर्णतया शराबबंदी लागू कर चुके नीतीश ने यहां किसान मंच के एक कार्यक्रम में कहा कि घबराइए नहीं अखिलेश जी। (पूर्णतया शराबबंदी) लागू कीजिए।