सुषमा स्वराज को मिली एम्स से छुट्टी, डॉक्टरों ने बताया स्वस्थ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_638.html
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को करीब तीन सप्ताह के बाद रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सीने में जकड़न और बुखार के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के निदेशक एमसी मिश्रा ने कहा कि डॉक्टरों के एक दल ने उनका निरीक्षण किया और उन्हें स्वस्थ्य पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मिश्रा ने बताया कि स्वराज का यहां निमोनिया और संक्रमण का इलाज चल रहा था, संक्रमण के कारण उनके गुर्दे खराब हो सकते थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक दल ने उनका इलाज किया और अब स्वस्थ्य पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मिश्रा ने बताया कि स्वराज मधुमेह से पीड़ित हैं।
गौरतलब है कि सीने में जकड़न और बुखार की शिकायत के बाद 64 साल की केन्द्रीय मंत्री को 25 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले चिकित्सकों ने यात्रा के दौरान अत्यधिक तापमान में संक्रमण के कारण उनके बीमार पड़ने की आशंका जताई थी।