aajtaktimes

नाबालिग छेड़छाड़ मामला- 3 महीने बीतने के बाद भी पुलिस नाकाम

कैथल : छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने पर नाबालिगा के परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस कर्मचारियों की ढीली कार्रवाई की शिकायत पी.एम., सी.एम., डी.आई.जी., आई.जी., एस.पी. कैथल, राष्ट्रपति, महिला आयोग दिल्ली, मानव अधिकारी आयोग हरियाणा व दिल्ली को दी है।
शिकायत में परिजनों ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने और उनके साथ मिलीभगत करने वाले कर्मचारियों पर एक्शन लेने की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटना के बाद नाबालिगा का बयान लिया था। बयान के आधार पर 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। 2 युवकों की गिरफ्तार करने के बाद नाबालिगा का कोर्ट केस के लिए बयान लिया।
पुलिस ने 3 महीने बीतने के बाद भी छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने बताया कि जब भी वो पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने के लिए मिलते हैं तो पुलिस कर्मचारी नाबालिगा से दोबारा बयान लेने शुरू हो जाते हैं। बार-बार बुलाकर लगातार नाबालिगा के बयान लिए जा रहे हैं।
ऐसे करने उन्हें परेशान किया जा रहा है और साथ ही समझौता किए जाने का प्रयास पुलिस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के ऐसे रवैये को देखते हुए उन्हें शक है कि पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है। इसी कारण से आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया और उन पर बयान लेने के बहाने से दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने गुहार लगते हुए जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की और साथ ही मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related

UP 2329403551481744497

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item