RSS के बाद VHP लड़कियों-महिलाओं को दे रहा बंदूक चलाने की ट्रेनिंग, जानें किसे बनाएंगी निशाना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/rss-vhp.html
वाराणसी: VHP महमूरगंज में स्थित एक स्कूल में लड़कियों और महिलाओं को बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गावाहिनी और संगठनात्मक इकाई द्वारा चलाए जा रहे इस कैंप में 11 जिले की 81 लड़कियां और 9 महिलाएं ट्रेनिंग ले रहीं हैं।
जानकारी के अनुसार कुंडा जिले से ट्रेनिंग लेने आई रुपाली केशरवानी का कहना है कि बंदूक चलाना सीखकर वे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि वे यहां से बंदूक चलाने की ट्रेनिंग लेकर अपने गांव जाकर लड़कियों को ट्रेनिंग देंगी। उनका कहना है कि सेल्फ डिफेंस के लिए लाठी चलाना और मुश्किल में दुश्मनों का सामना करना आना चाहिए।
वहीं राइफल ट्रेनर शालिनी सोनी ने बताया कि दुर्गावाहिनी शाखा की लड़कियां को एक हफ्ते से बंदूक चलाने और निशाना साधने के गुण सिखाए जा रहे हैं। इससे ये सेल्फ डिफेंस बनेंगी और जरूरत पड़ने पर अपने साथ समाज की रक्षा कर सकेंगी।
वहीं दसूरी तरफ ट्रेनर रिचा वर्मा का कहना है कि इस कैंप में लड़कियों और महिलाओं को सिर्फ बंदूक चलाने की ही ट्रेनिंग दी जा रही है। कैंप में लाठीबाजी, कराटे और शरीर को फिट करने का तरीका योग के जरिए बताया जा रहा है। ट्रेनिंग कैंप में पूर्वांचल के 11 जिलों से करीब 90 लड़कियां और महिलाएं आई हैं। समाज की रक्षा और आत्मरक्षा के लिए ये ट्रेनिंग दिया जा रहा है।