aajtaktimes

अवधी लोक कलाओं के 3 दिवसीय समारोह का हुआ समापन

जौनपुर। जनपदके विकास खण्ड सुइथाकला के ग्राम अमारी में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित अवधी लोक संगीत कला का 3 दिवसीय महोत्सव सर्वांगींण विकास सेवा अकादमी के सौजन्य से सम्पन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन के अकादमी के अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय व सचिव इन्द्र प्रकाश मिश्र का प्रयास सराहनीय रहा। महोत्सव में लखनऊ से आये जादूगर आफताब ने जादू दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर लिया। नारायण पपेट गु्रप लखनऊ ने कठपुतली, राजन प्रसाद तिवारी ने गायन व श्रुति चोपड़ा एवं श्वेता चोपड़ा ने लोक नृत्य के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसी तरह रायबरेली से आये आल्हा गायक रामरथ पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, क्षेत्रीय कलाकार नादान सुल्तानपुरी, लालता प्रसाद, रामजतन, दिलीप, लालचन्द शर्मा, मोहम्मद इस्लाम, विजय ने अपने लोक संगीत एवं कला के माध्यम से को मंत्र-मुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन दिलीप श्रीवास्तव ने किया।

Related

UP 8306611354335945891

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item