aajtaktimes

सालाना मजलिस का 100वां दौर व महफिल 1 जून से

जौनपुर। मौलाना सैय्यद मकबूल अहमद मरहूम की याद में होने वाली आल इण्डिया 5 दिवसीय सालाना मजलिसे अजा (100वां साल) व महफिल का आयोजन मकबूल मंजिल बलुआघाट के इमामबाड़े में 1 से 5 जून तक होगा। शताब्दी वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में 1 जून को अजीमुश्शान महफिल का आयोजन होगा जहां हिन्दुस्तान के मशहूर शायर रजा सिरसवी, आशिफ बिजनौरी, शमीम इलाहाबादी, बेताब हल्लौरी, नयाब बलियाबी, जौव्वाद जेया फैजाबादी, शमीम सुल्तानपुरी, सागर/मेंहदी मिर्जापुरी, हेलाल नकवी, फैजान अकबरपुरी, फकरी जाफरी बरेली, शहंशाह मिर्जापुरी, हसन फतेहपुरी, खादिम शब्बीर नसीराबादी सहित कई शायर अपने कलाम पेश करेंगे तथा 2 जून से मजलिस को खेताब करेंगे गजनफर अब्बास तुसी दिल्ली, मौलाना मिर्जा मो. अशफाक लखनऊ, मौलाना कामरान हैदर हैदराबाद, मौलाना डा. कलबे रजा ग्वालियर, मौलाना कमर सुल्तान दिल्ली, मौलाना कल्बे रुसेद हरिद्वार जबकि सोजखानी असगर मेंहदी व उनके हमनवा मुजफ्फरनगर करेंगे। पेशखानी शोला जौनपुरी व कमर जौनपुरी करेंगे। निजामत अरसी वास्ती, अब्बास व डा. शोहरत जौनपुरी करेंगे। इस आशय की जानकारी मजलिस के आयोजक शाहिद मेंहदी पूर्व सभासद ने प्रेस विज्ञप्ति से दी है।

Related

UP 7351848719980750731

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item