aajtaktimes

यूथ ब्रिगेड ने दुकानकारों को बतायी सपा की सरकार की उपलब्धि

जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने नगर के किला रोड से लेकर अटाला मस्जिद तक घूम-घूम कर दुकानदारों से मुलाकात किया। इस दौरान सपाजनों ने सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देते हुये उनसे आग्रह किया कि विकास की गति रूकने न पाये, इसलिये आगामी विस चुनाव में पुनः सपा की सरकार बनवायें। इस अभियान में सदर विस अध्यक्ष रंजीत सोनकर, मुकेश यादव, अबूसाद अहमद, मो. फातिन, आफताब आलम, अंसार अहमद, मो. तस्लीम, गौतम माली, नीतेश कुमार, शुभम श्रीवास्तव के अलावा तमाम यूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

NEWS UP 3552089650563456936

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item