aajtaktimes

कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 4 छात्र घायल

महोबा के कानपुर-सागर हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 छात्र घायल हो गए हैं. उनमें से एक की हालत नाजुक बतार्इ जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया.
बता दें कानपुर के श्याम नगर के रहने वाले ये छात्र परीक्षा देने जा रहे थे. घटना के बाद ट्रक डाइवर ट्रक लेकर फरार हो गया है. टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की कार के परखच्चें उड़ गए. वहीं एक छात्र की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है जिससे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस ट्रक की तलाश में जुट गई है ।

Related

UP 3906210924923112138

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item