आगरा में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध का था शक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_326.html
आगरा । शाहगंज थानाक्षेत्र के पृथ्वीनाथ फाटक के पास सोमवार की सुबह बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जोगीपाड़ा निवासी राजू के रूप में हुई है। हत्या के पीछे अवैध संबंध को वजह बताया जा रहा है। हत्या का आरोप गग्गे और उसके भाई जगन पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

