aajtaktimes

कैम्प में बनाये गये 565 विकलांग प्रमाण पत्र व 66 आधार कार्ड

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने राष्ट्रीय विद्या मंदिर इटर कालेज चन्दवक-डोभी में चल रहे विकलांग प्रमाण-पत्र बनाने के कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान डा. आरके सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में 771 विकलांगों का रजिस्टेªशन हुआ जहां एण्टी सर्जन डा. आरके कुशवाहा, डा. निश्चय गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. ओपी सिंह, डा. एसके वर्मा की देख-रेख में 565 हाथ, पैर, नेत्र विकलांगों का मौके पर ही प्रमाण-पत्र बनाया गया। इसी दौरान विकलांगों का 3 टीमों द्वारा 66 आधार कार्ड भी बनाया गया। तत्पश्चात् डा. आरके सिंह ने बताया कि हाथ, पैर व नेत्र विकलांगों के प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। इसी क्रम में जिला जन विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि 3 मई को विकास खण्ड केराकत में कैम्प लगाकर प्रमाण-पत्र बनाया जायेगा। इस अवसर पर तहसीलदार पीके राय, प्रधानाचार्य डा. जितेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 2960748610583503277

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item