डीएम ने किया बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_2.html
जौनपुर। नियमित शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि बीएसए कार्यालय में शिक्षामित्रों के समायोजन में अनिमियता बरती जा रही है। इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बीएसए कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया जहां लगभग दो घण्टे तक डीएम ने गहन जांच-पड़ताल करके एक-एक कर्मचारी से पूछताछ किया। शिक्षामित्रों के सत्यापन आख्या प्राप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में अनिमियतता पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी को सम्बन्धित लिपिकों के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में शिक्षकों के पेंशन के 23 प्रकरण भुगतान के लिये लम्बित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर भुगतान कराना शासन की मंशा के सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुये सभी पत्रावलियों को अपडेट करने का निर्देश दिया। साथ ही समय से भुगतान कराना भी सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र यादव, नरेन्द्र सिंह, कनिष्ठ लिपिक सुनील यादव, वाहन चालक राजेश यादव, परिचालक बलिराम, बल्ली मिलाकर कुल 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिनके खिलाफ जिलाधिकारी ने कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय अवधेश प्रजापति निवासी सिरकोनी को संदेह के आधार पर पुलिस कस्टडी में भेज दिया। अन्त में श्री गोस्वामी ने 72825 शिक्षकों के भर्ती प्रक्रिया के बारे में बीएसए गजराज यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 1079 की नियुक्ति की गयी है।

