aajtaktimes

दिल्ली के नजफगढ़ में विमान हादसे का शिकार, 7 लोग थे सवार

नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक विमान गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि विमान में कुल 7 लोग सवार थे। यह विमान हादसा नजफगढ़ के कैर गांव के खेत में हुआ है। हालांकि इसमें पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, वहीं दो घायल लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव का काम शुुरु कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, एलकेमिस्ट एयरलाइंस एयर एंबुलेंस का यह विमान पटना से दिल्ली आ रहा था। दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर यह विमान कैर के खेत में जा गिरा। कहा जा रहा है कि इंजन फेल होने के कारण विमान हादसे का शिकार हुआ है। इधर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मधु तेवतिया ने बताया कि क्रैश नहीं, मेडिकल एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एयर एंबुलेंस का प्रयोग दूसरे राज्यों या फिर दूर के इलाकों से मरीज को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है।

Related

UP 9139010182591888287

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item