जौनपुर के गौरव कासिम आब्दी का शिया कालेज में हुआ सम्मान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_920.html
जौनपुर
। सिविल सर्विसेज परीक्षा उत्तीर्ण करनें वाले सै0 मोहम्मद कासिम आब्दि का स्वागत
व सम्मान शिया कालेज में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत तेलावते कलामपाक से हुई ।
शिया इण्टर कालेज के प्रबन्धक सै0 नजमुल हसन नजमी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत
किया।
इस
अवसर पर कौम व जनपद का नाम रौशन करनें वाले सै0 मो0 कासिम आब्दि को स्मृति चिन्ह
देकर सम्मानित किया गया तथा इनके पिता सै0 मो0 अकबर को भी सम्मानित किया गया । सै0
कासिम आब्दि ने कहा कि कामयाब इन्सान वो है जो गिरे-उठे , फिर गिरे और फिर उठे
। असफलता से ही सीखकर इन्सान सफल होता है । परीक्षा कोई भी कठिन या कठोर नहीं होती
है सिर्फ हम अपनी सोच से उसे कठिन बना देते हैं । इसलिए सकारात्मक सोचें एवं अपना
हौसला बुलन्द रखें अपने अन्दर सफल होने का जज़बा पैदा करे । आर0डी0एम0 शिया ट्रस्टी
कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सै0 तहजीबुल हसन ने कासिम आब्दि की सराहना करते हुए कहा
कि इनके मां बाप व परिवार बधाई के पात्र हैं जिन्होंने ऐसे बच्चे को जन्म देकर ऐसी
शिक्ष-दीक्षा दी जो आज कौम , शहर व देश का गौरव बन गया । उन्होनें कहा कि इस वर्ष शिया
इण्टर कालेज का परीक्षा परीणाम अति उत्तम रहा 100 प्रतिशत इण्टर का व 96 प्रतिशत हाईस्कूल का रहा । कालेज
ट्रस्ट के सचिव सै0 मो0 हसन तनवीर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में यहां उपस्थित
बच्चे एवं अभिभावक प्रेरणा लें कि आगे आने वाले दिनों में उच्च से उच्च मंजिल
हासिल करते हुए शहर व देश का नाम रौशन करेंगे ।
कार्यक्रम
की अध्यक्षता कर रहे धर्मगुरु मौलाना सै0 सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि हमारी सोच
ऊंची होनी चाहिए और कोई भी बड़ा काम बड़ा नहीं होता , अगर हौसला बुलन्द हो
तो कठिन से कठिन मंजिल तक पहुंचा जा सकता है इसे देखना हो तो कासिम आब्दि को
प्रेरणा के रुप में देखें । अन्त में प्रधानाचार्य जरगाम हैदर ने आये हुए लोगों के
प्रति आभार व्यक्त किया ।
संचालन
सै0 मोहम्मद मुस्तफा ने किया इस अवसर पर सै0 हसीन असगर जैदी , मो0 अब्बास मोजिज , सै0 इकबाल महमूद , आरिफ हुसैनी , अफसर हुसैन अनमोल , दानिश काजमी , शाहिद अब्बास , तहसीन अब्बास सोनी , कैप्टन मो0 असलम , जाकिर वास्ति , हसन सईद , अशरफ हुसैन , मो0 हसन अब्बास , अलम्दार जैदी , अन्सार
हुसैन , मिर्जा सरदार हुसैन , मो0 हैदर रिजवी व सै0 हैदर हुसैन जैदी , अली कैसर आदि लोग
उपस्थित रहे।
