aajtaktimes

9 नवम्बर से अयोध्या में शुरु होगा मंदिर निर्माण: रंजीत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव में वोटों की राजनीति की गरमाहट शुरु हो
गयी है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास
के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा है कि आगामी 9 नवम्बर
से अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य शुरु किया जायेगा। श्री
श्रीवास्तव ने आज छाया चौराहे के पास आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात
कही। उन्होने कहा कि आगामी 9 नवम्बर से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 77
एकड़ जमीन विस्तार में है। चारो दिशाओं में सिंहद्वार बनवाकर निर्माण
कार्य शुरु किया जायेगा। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जनमेजय शरण
के अनुसार 35 हजार मुस्लिम और निर्माेही अखाड़ा व मुकदमें के कई पक्षकारों
से इस कार्य के लिये सहमति मिल चुकी है तथा फिर भी उच्च न्यायालय और
सरकार को इस पर फैसला लेने के लिये अभी छः माह का समय है। प्रदेश अध्यक्ष
ने आगे बताया कि जीवन समर्पण घोषणा पत्र के माध्यम से सदस्यता अभियान
चलाया गया और जनजागरण द्वारा मण्डल स्तर पर पूरे प्रदेश में आठ धर्मसंसद
आयोजित की जायेगी। जिसकी शुरुआत आगामी सितम्बर के के आखिरी सप्ताह में
बाराबंकी से शुरुआत होगी। उन्होने दावाया किया कि राम जन्मभूमि का मामला
जो उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उसमें विवाद मात्र तीन एकड़ जमीन का
ही है। जिसमें दो एकड़ का मालिकाना हक हिन्दू एवं निर्मोही अखाड़ा को
प्राप्त हो चुकी है। मात्र एक एकड़ ही बाबरी मस्जिद के पक्ष में है।
उन्होने न्यायालय से अपील की है कि जल्द से जल्द इसका फैसला हो जाना
चाहिये। उन्होने यह भी कहा कि देश में शीरियत कानून लागू होना चाहिये और
हिन्दू महिलाओं के तरीके मुस्लिम महिलाओं की भी नसबंदी करानी चाहिये।
जिससे देश में जो मतभेद है। वह दूर हो सके। श्री श्रीवास्तव ने पत्रकारों
के सामने खुलकर कहा कि पूरे हिन्दुस्तान में बाबरी मस्जिद का खुलकर विरोध
किया जायेगा। प्रेस वर्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,
शिवहरख सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘,
सभासद अवध रस्तोगी, गोबिन्दा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 7345522185510679302

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item