aajtaktimes

अशोक, कुलदीप ने पार्टीं ध्वज दिखाकर साइकिल यात्रा को किया रवाना

बाराबंकी। साइकिल यात्रा के चौथे चरण में विकास खण्ड हरख की न्याय पंचायत
शरीफाबाद मे विधायक राम गोपाल रावत ने कही साइकिल यात्रा को पार्टी ध्वज
दिखाकर जिला पंचायत के अध्यक्ष अशोक सिंह व पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.
कुलदीप सिंह ने आगे की ओर रवाना किया। यात्रा स्थानीय नेता राम प्रकट
यादव व कैलाश यादव प्रधान, सुरेश प्रधान, रामसनेही प्रधान के संयोजन में
निकाली गयी। विकास खण्ड मसौली में न्याय पंचायत लक्ष्बर बजहा में विधायक
राम गोपाल रावत ने साइकिल यात्रा को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया
जिसमें विधान सभा अध्यक्ष शकील सिददीकी एवं ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात
किदवई की अगुवाई में प्रधान जाबिर अली, विजय प्रधान, कल्लू प्रधान, तारा
सिंह, पप्पू वर्मा प्रधान, आदि सैकड़ों कार्यकताओं ने जकरिया, रजईपुर,
लक्ष्बर बजहा सहित गांवो मे साइकिल चलाकर सपा सरकार की उपलब्धियों को
गिनाया। इस अवसर पर युवा सपा नेता इं. कृष्ण कुमार रावत, डा. विकास यादव,
उमाकान्त श्रीवास्तव, नेता राम प्रकट यादव, प्रधान कैलाश यादव, शानू, डा0
रमेश चन्द्र यादव, सेवक राम यादव, बलराम नेता, डा. राम किशोर वर्मा,
इन्दल सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे। वही विकास खण्ड सिद्वौर के न्याय
पंचायत सेमरावा में युवा नेता इं. कृष्ण कुमार रावत के नेतृत्व में
प्रधान अवधराम यादव, फिरोज सिददीकी, व न्याय पंचायत लक्ष्बर बजहा मे
प्रधान जाबिर अली, विजय प्रधान, कल्लूू प्रधान सहित सभी स्थानों के न्याय
पंचायतों में सैकड़ो की संख्या में कार्यकताओं ने साइकिल यात्रा कर जन
सन्देश पहुंचाया।

Related

UP 7712302827972895925

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item