aajtaktimes

सदर विधायक व रामगोपाल ने दौड़ाई साईकिल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की जन जागरण साइकिल यात्रा दिनो-दिन नये आयाम
गढ़ती जा रही है। साइकिल यात्रा के चौथे दिन सदर विधायक सुरेश यादव और
जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत ने गांव-गांव पहुंचकर जनता को सरकार द्वारा
चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। श्री यादव ने कहा कि विकास
की पृष्ठि भूमि पर आज यह स्वीकार किया जा सकता है। जिस तेजी से मेरे
कार्यकाल में सदर विधानसभा क्षेत्र का विगत चार वर्षों का प्रत्येक दिन
एक नई शुरूआत का साक्षी बना है, वह मेरे क्षेत्र के स्वर्णिम भविष्य का
भरोसेमंद आगाज है।
आज सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास की बागडोर जिस कुशल
ओजस्वी और जनसुलभ विधायक के हाथों में है। उस नेतृत्व पर भरोसा किया जा
सकता है कि सदर विधानसभा क्षेत्र 2016 के अन्त तक विकास कार्यों से से
अछूता नही रहने पायेगा। इसमें कोई संदेह नही है। उक्त विचार आज प्रदेश
नेतृत्व के आवाहन पर जन-जागरण साईकिल यात्रा की चौथे दिन ग्राम कासिमगंज
से ढिंढोरा, सालेनगर, ढर्रेपुर, बैसुवा, टेराकलाखुर्द, उत्वतपुर, खोटी,
कैमई, पीढ़, हाजीपुर, खेवली, जेन्सी, टीपहार, खनवार, मचौठी, करौंदा में
साईकिल चलाकर तथा ग्राम ग्वारी में रात्रि विश्राम में चौपाल में सदर
विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव, जो नई सोच के ऊर्जावान व्यक्ति है, उन्होंने प्रदेश को
मौलिक अवस्थापना सुविधाओं-जैसे उच्चस्तरीय सड़क, 24 घंटे बिजली,
जलप्रबन्धन, नगरों के वैज्ञानिक विस्तार एंव व्यवस्था की परिकल्पना के
साथ ही राज्य के औद्योगिकीकरण को नये सिरे संवारने का सफल प्रयास विगत
चार वर्षों में किया। साथ ही इन प्रयासों का समुचित लाभ प्रदेश के
नागरिकों को मिल रहा है। विगत चार वर्षों के कार्यकाल में राज्य विकास के
पद पर आगे बढ़ा है तथा जनता को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में
समाजवादी सरकार के प्रयास लगातार जारी है। समाजवादी सरकार ने आम जन को हर
वह अवसर, संसाधन, विचार, योजनाएं और ऊर्जा उपलब्ध करायी है, जो प्रदेश को
उत्तम प्रदेश बनाने के लिए आवश्यक है। मेरा यह पूरा प्रयास रहा है कि
अपनी सदर विधानसभा क्षेत्र के हर कोने में विकास की किरण को पहुंचा सकूं।
आप सब लोगों की मेहनत व मशक्कत से आज मैं जो इस पद पर हूँ मेरा यह
कर्तव्य बनता है कि आप सब लोगों के लिए मुझसे यह बन सकता है उससे ज्यादा
करने का प्रयास करूं, और मैंने किया भी। आप सब लोग इसी तरह मेरे कंधे से
कंधा मिलाकर चलते रहिये मेरा यह वादा है कि आप के विधानसभा क्षेत्र को
विकास के मानचित्र पर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाकर खड़ा
करूंगा। साईकिल रैली एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा, कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय,
कैलाश यादव, धीरज, शिवा यादव, रवि मिश्रा, बाबुल मिश्रा, नन्हे यादव,
विनय यादव, कैलाश यादव, मुस्तकीम अंसारी, सलमान, डॉ. नईम, प्रेम चौहान,
सियाराम रावत, कमलेश रावत, अमर सिंह, संजय मिश्रा, आशीष मौर्या, मुन्ना
मौर्या, संजय मौर्या, सरोज मौर्या, प्रदीप यादव व गुड्डू यादव पल्हरी
समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related

UP 4670381413846920956

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item