रुश्दी मियां के जनसम्पर्क में मिल रहा अवाम का भारी समर्थन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_93.html
अजमी रिज़वीफैज़ाबाद । समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक / मंत्री एवं रुदौली विधानसभा के सपा उम्मीदवार अब्बास अली जैदी रुश्दी मियाँ ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत ग्रामसभा फिरोजपुर मख्दूमी, लोहटी सरैंया, बरौली, रहीमगंज, अहमदाबाद, का दौरा किया । और समाजवादी पार्टी की सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनहित
योजनाओं की समीक्षा भी की गई, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार की नीतियों से जो सीधा लाभ आम जनता को मिला उसके परिणाम स्वरूप सभी वर्गों खास तौर पर महिलाओं में समाजवादी पार्टी के प्रति बेपनाह उत्साह देखने को मिल रहा है । समाजवादी पेन्शन योजना के अंतर्गत जो सम्मान महिलाओं को दिया गया उसके लिए सभी महिलाओं ने एक स्वर में सरकार के फैसले का स्वागत किया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार पुनः बनाने का संकल्प लिया, इस दौरान मुनव्वर अली पूर्व ब्लॉक प्रमुख , शहाब अख्तर खान, मान बहादुर यादव प्रधान, भवानी मौर्या, राम उजागिर वर्मा, गयादीन निषाद, पुल्लू निषाद, हसीब खान प्रधान, राम सरन शुक्ला, भगवान दीन रावत, शिव कुमार रावत, अकील खान प्रधान, शैलेश तिवारी, श्री पाल रावत आदि लोग मौजूद रहे ।
