जौनपुर में रेलवे ट्रेक पर अलग अलग मीली दो अज्ञात लाश
जौनपुर/जफराबाद। स्थानीय थाने के जफराबाद स्टेशन व रेलवे ट्रेक पर अलग अलग मीली दो अज्ञात लाश।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद रेलवे स्टेशन पर सवेरे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगो ने कराहते हुए देखा लेकिन असंवेदनशील हो चुकी मानवता मे से कोई भी मानव उसकी मदद को सामने नही आया।और गम्भिर रूप से घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।वही रेलवे ट्रेक पर बनारस जौनपुर खण्ड पर एक लाश क्षत विक्षत हालत में मीली शव के उपर एक भी कपड़ा नही था।सूचना पर पहुँची पुलिस भी असंवेदनशील दिखी।घटना स्थल देख कर स्थान रेलवे का बता कर स्थानीय चौकी की पुलिस वापीस लौट गई। बाद मे जी आर पी रेलवे पुलिस भी अपना पलड़ा झाड़ दी ।शव इतना विक्षत स्थिति में था की उसकी स्थिति देख कर कोई भी उसके पास जाने के लिए तैयार नही था।बहरहाल हर हाल में यहाँ पुलिस के साथ साथ स्थानीय लोगो की भी संवेदना नही जगी।एक स्थान पर दो अलग अलग शव मीलने से जिले मे सनसनी फैल गई है।यह बताना अभी मुश्किल है कि यह हत्या है आत्महत्या या हादशा ,लाश किसकी थी कहाँ से लाई गई ।या ट्रेन से गीरी यह तो जाँच के बाद ही स्पष्ट होगा।
