रामगोपाल व मुख़्तार के नेर्तित्व में निकली साईकिल रैली
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । साइकिल रैली के अंतिम दिन कस्बा जैदपुर मे क्षेत्रीय विधायक राम गोपाल रावत व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह के नेत्तृव्य मे सपा कार्यकर्ताओ ने रैली निकाल कर सपा सरकार के विकास कार्यो का बखान किया । जैदपुर देहात के मोहल्ला वसीनगर से शुरू हुई यह साइकिल रैली थाना चौराहा, बड़ी बाजार, छोटा इमामबाड़ा, छोटी बाजार, जेल महल, बॉध, मुख्खिन होते हुए वापस वसी नगर पहुँच कर समाप्त हुई, इस मौके पर विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि इस भीषण गर्मी मे जहॉ लोग एसी कमरे से बाहर नही निकलना चाहते वही सपा के नौजवानो ने अपने मुख्यमंत्री के विकास कार्यो को आम लोगो तक पहुचाने के उद्देश्य से साइकिल चलाकर पसीना बहाया वह नि:संदेह बेकार नही जायेगा, और 2017 मे अखिलेश यादव के नेतृव्य मे समाजवादी पार्टी दोबार पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी, सपा सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल मे प्रदेश मे सभी वर्गो के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह ने इस अवसर पर कहा कि सपा ही ऐसी पार्टी है जिसने सभी वर्गो का सम्मान किया है और बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को जन जन व घर की चौखट तक पहुचाने का काम किया है, चाहे वह समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास,लोहिया गॉव,जानेश्वर मिश्र 102, 108 एंबुलेंस सेवा,1090 महिला हेल्प लाईन,लैपटाप वितरण जैसे जनहित के कार्य सपा सरकार ने किये है, साइकिल रैली के दौरान जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी, युवा सपा नेता सिराज अहमद, जैदपुर देहात प्रधान सैय्यद हुसैन, नगर महासचिव बब्बू शेख, फूल बाबू, हुसैन अली खान, तय्यब खान, सहित बड़ी तादात मे सपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।
