भाकियू का धरना जारी
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । परिजात परिसर मे भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष निसार मेहदी के नेतृत्वत मे जारी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा ,
धरने को सम्बोधित करते हुए मण्डल उपाध्यक्ष निसार मेहदी ने कहा परिजात धाम हम करोड़ो किसानों की आस्था का केन्द्र है इसके साथ वन विभाग को खिलवाड़ नही करने देंगे । वन विभाग के लोगो ने परिसर मे आगज़नी करके व परिजात के नाम पर आये धन को हड़पने जैसी कृत करके हम किसानो की आस्था को चोट पहुचाया है .कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा, यादि समय रहते दोषी वन आधिकारीयों पर कार्यवाही नही की गयी तो यह धरना जन आन्दोलन का रुप लेगा और इस परिजात परिसर को वन विभाग से आज़ाद कराकर इसकी देख रेख साफ सफाई व सौन्दयीकरण आदि का जिम्मा भाकियू लेगी और वन विभाग के आधिकारीयों व कर्मचारीयों को परिजात परिसर मे घुसने नही दिया जायेगा ,,परिजात गेट पर वन विभाग नो इण्ट्री का बोर्ड लगाया जायेगा,,
धरने पर राजेन्द्र प्रसाद ,राम मनोरथ चौहान मुलायम सिह यादव ,रमाकान्त रामतीरथ यादव,साहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे ।
