aajtaktimes

रुश्दी मियां के नेर्तित्व में साईकिल रैली में उमड़ा सैलाब

फैजाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के आदेशानुसार एवं दिशानिर्देशन में समाजवादी पार्टी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से रुदौली में जन सन्देश साइकिल यात्रा निकाली गई, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय  ने झण्डी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की, ये कामयाब साइकिल रैली इरशाद मंजिल से निकल कर पूरी रुदौली का भ्रमण करते हुए इरशाद मंजिल में सभा के पश्चात समाप्त हुई, रुदौली विधानसभा के पूर्व विधायक / मंत्री  अब्बास अली जैदी ( रुश्दी मियाँ ) के नेतृत्व में निकाली गई इस विशाल साइकिल रैली में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता ने साइकिल चलाकर  अखिलेश यादव सरकार की जनहित योजनाओं एवं नीतियों से लोगों को अवगत कराया, साइकिल रैली में रुश्दी मियाँ जिन्दाबाद अखिलेश यादव जिन्दाबाद के गगन भेदी नारों ने रुदौली को समाजवाद में रंग दिया, अन्त में सभा के दौरान रुश्दी मियाँ ने समाजवादी पार्टी सरकार को एक कामयाब सरकार बताते हुये कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने गरीबी देखकर काम किया है, गरीब की जाति, धर्म देखकर नही, समाजवादी पार्टी सरकार ने सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का काम किया है, पूरे प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क पर ऐतिहासिक काम हुआ है, खासकर महिलाओं के सम्मान में विशेष ध्यान दिया गया है, रुश्दी मियाँ ने हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता और जनता को सम्बोधित करते कहा कि कुछ लोग रुदौली की अदब और तहज़ीब को बिगाड़ने में लगे हुये हैं जिनको मुँह तोड़ जवाब देते हुये रुदौली के शानदार इतिहास को बचाना हैं, इस  रैली में जमाल अकबर, निशात अली (पूर्व ब्लॉक प्रमुख मवई), मुनव्वर अली (पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुदौली), शहीम (जिला पंचायत सदस्य), अलाउद्दीन  धन्नजय सिंह हलियापुर,  तारिक रुदौलवी, छोटेलाल यादव, अतीक खान नगर अध्यक्ष,शाह मसूद हयात गजाली, रामनरेश गुप्ता, ताजुद्दीन पप्पू, फराज अहमद अंसारी, शकील अंसारी, शहीम शेख, श्रीपाल रावत सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थ ।

Related

UP 1143420825926653744

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item