इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की विलादत पर सजी महफ़िल
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । रसूले खुदा स.व. के नवासे हजरत अली अ.स. के बेटे हजरत इमाम हुसैन अ.स. की विलादत (जन्मदिन) बाराबंकी शहर सहित ग्रामीण इलाको मे अदब व एहतराम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर इमामबाड़ो, कर्बला, और घरो मे मिलाद का आयोजन किया गया तथा लोगो ने अपने अपने घर मे नजर नज़र दिलाई, इसी सिलसिले मे जैदपुर कस्बे के कदीमी इमाम बाडा बडी सरकार मे इमाम हुसैन अ0स0 के जन्म दिन के मौके पर एक मीलादे महफिल सजाई गयी।जिसमे मौलाना शमशाद मेंहदी साहब द्वारा इमाम हुसैन के किरदार व उनकी सीरत पर रोशनी डाली गयी।मौलाना ने इमाम हुसैन अ0स0 के जीवन की इस्लाम पर दी गयी कुरबानी के बारे मे भी महफिल मे मौजूद लोगो को बताया।मीलाद मे मक्की जैदपूरी ने इमाम हुसैन पर आधारित कलाम पेश किया।जिसको महफिल मे मौजूद लोगो ने बडी सन्जीदगी के साथ सुना।इस अवसर पर डा0 अली मुस्तफा रिजवी, एडवोकेट निहाद रजा, अली कबीर, पूर्व सभासद इरशाद हुसैन, ईशाद रजा, हसन मुस्तफा, सादिक हुसैन, एडवोकेट गदीर रिजवी, गुल्फाम रिजवी सहित लोग मौजूद रह इसके अतिरिक्त बाराबंकी के कर्बला सिविल लाइन, मोहल्ला कटरा, असकरी हाल लाईनपुरवा व हजरतपुर, किन्तूर, बदोसराय, रसूलपुर, सरैया,मीरापुर,रसूलपुर, बेलाव,आलमपुर,मोतीपुर, असन्द्रा सहित जिले के ग्रामीण इलाको मे भी महफिल व नजरो नियाज का एहतमाम किया गया और लोगो ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी ।
