मंत्री शादाब फातिमा ने जंगीपुर विधानसभा का किया दौरा, सपा प्रत्याशी के पक्ष में माँगा वोट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_649.html
गाजीपुर । जंगीपुर उप चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने आई प्रदेश सरकार की महिला कल्याण मंत्री शादाब फातिमा ने कई गांव का दौरा किया। इस दौरान लोगों से सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील भी की। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि जंगीपुर विधानसभा के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी रिकार्ड मतो से जीत दर्ज कराने जा रही है। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस का दूर-दूर तक अता पता नहीं है। सपा की नीतियों और विकास कार्यों के चलते जंगीपुर उप चुनाव में सपा की ऐतिहासिक जीत होगी।
बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी के प्रधानमंत्री घोषणा नाथ हो गए है। योजनाओं की घोषणा तो करते है लेकिन योजनाए धरातल पर नहीं दिखाई दे रही है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा उज्वलायोजना चलाई जाने की घोषणा हुई थी लेकिन उसपर भी रोक लग गई है। वहीं समाजवादी पार्टी चुनावी वादों को पूर्ण कर रही है और सभी वादे धरातल पर दिखाई भी दे रहे है।
वहीं उन्होंने ये भी कहा कि स्व. मंत्री कैलाश यादव ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता से किए गए वादे पूर्ण कर रहे थे जिसे जनता आज भी उनको याद कर रही है और श्रद्धांजली के रूप में दलितों समेत क्षेत्र के सभी लोग भारी तादात में अपना एक एक वोट सपा को देने का मन बना लिया है।
महिला कल्याण राज्यमंत्री सैय्यद शादाब फातिमा ने उत्तर खंड में दोबारा हरीश रावत की सरकार बनने पर कहा कि यह लोक तंत्र की जीत हुई है। एक तानाशाह जो चुनी हुई लोक तांत्रिक सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना चाह रहा था जिसके ऊपर लगाम लगी है। जब फ्लोर टेस्टिंग की बात आई थी तो हाईकोर्ट ने पहले भी स्टे दिया था। लेकिन इस प्रकरण में कुछ समय तो जरूर लगा लेकिन न्याय की जीत हुई है।
उन्होंने ये भी कहा कि आज जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यही कह रही है कि लोक तंत्र रक्षा करना उनका दायित्व है न की चुनी हुई लोक तांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकारों को गिराना। इस जीत पर हरीश रावत को महिला कल्याण मंत्री ने बधाई भी दी।