राज्यसभा मे डॉ पी एल पुनिया ने उठाया वक़्फ अतिकर्मण का मामला ,वक़फ खोरों में हड़कम्प
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_487.html
नई दिल्ली । सेव वक़्फ इंडिया की कोशिश से राज्य सभा सांसद डाॅ0 पी.एल. पुनिया ने आज राज्य सभा में शून्यकाल के अन्तर्गत चर्चा के दौरान सांसद के. रहमान खान के साथ वक्फ सम्पत्ति पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। श्री पुनिया ने सदन के माध्यम से अल्पसंख्यक मामलात मंत्री से निवेदन किया कि वक्फ बोर्डों में उच्च अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए नया काडर बनाया जाए। वक्फ सम्पत्तियोंको अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए “The Waqf properties (Eviction of Unauthorised Occupants) Bill, 2014” जिस पर कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है, को पास करने के लिए शीघ्र सदन में लाया जाए। वक्फ सम्पत्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए वक्फनामों, राजस्व अभिलेखों, लम्बित एवं निर्णित मुकदमों, कार्यरत कमेटियों सहित आमदनी एवं किराएदारी आदि सभी सूचनाऐं आॅनलाईन की जाए। सभी नागरिकों को परिवाद का अधिकार देने के लिए वक्फ अधिनियम की धारा ’52A’ में संशोधनकिया जाए।श्री पुनिया ने कहा कि देश में 4.9 लाख से अधिक रजिस्टर्ड वक्फ सम्पत्ति है जो कि 6 लाख एकडसे भी अधिक क्षेत्र में फैली हुई है। इस सम्पत्ति का बाजार मूल्य 1.2 लाख करोड रूपए से भी अधिक है परन्तु केन्द्रीय वक्फ परिषद् और राज्य वक्फ बोर्डों में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर उच्चधकरियों की नियुक्ति नहीं होने के कारण वक्फ संपत्ति की सार-संभाल नहीं हो रही है। कई एकड भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है। श्री पुनिया ने कहा कि वक्फ सम्पत्तियों से 12 हजार करोड रूपए तक की
वार्षिक आय हो सकतीहै। इस आय से बच्चों की पढाई और अन्य कल्याणकारी कार्य किए जा सकते है।
मालूम हो सेव वक्फ इंडिया वक्फ सम्पातियो को बचाने के मिशन मे लगा हैँ ,इसी मिशन के तहत महासचिव शहाब खालिद और वरिष्ठ उपाध्य्क्ष रिज़वान मुस्तफा,इरफ़ान कुरैशी ने सांसद पी एल पुनिया से मिलकर पुरे मामले की जानकारी दी थी ।
