अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने लगवाया लाइसेंस वितरण कैम्प
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_506.html
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त सहयोग से खाद्य पदार्थ के विक्रेताओं के लिये लाइसेंस वितरण कैम्प का आयोजन नगर पालिका के मैदान में हुआ। कैम्प का उद्घाटन करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल व मुख्य खाद्य निरीक्षक वीपी सिंह ने व्यापारियों को लाइसेंस वितरित किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारियों के हक व अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ता रहेगा। श्री जायसवाल ने बताया कि कैम्प के माध्यम से 3 सौ व्यापारियों को लाइसेंस वितरित किया गया। इसके अलावा युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, नगर प्रभारी संजय केडिया, युवा नगर अध्यक्ष आलोक सेठ, युवा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री अशोक साहू ने कहा कि हम सभी व्यापारियों का दायित्व है कि हम व्यापार मण्डल के सजग पहरेदार बनें। इस अवसर पर शिव कुमार साहू, सुनील जायसवाल, पप्पू हरलालका, निर्भय चन्द केडिया, विजय केडिया, दानिश, जावेद सिद्दीकी, हेम सिंह, भारत सेठ, परवेज आलम, कृष्ण कुमार यादव, धर्मेन्द्र रघुवंशी, राजन अग्रहरि, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनोद ओमर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।
