aajtaktimes

अब नयी तकनीकी से बदले जायेंगे दांतः गौरव प्रकाश मौर्य

जौनपुर। नगर के रूहट्टा में स्थित केयर डेंटल स्पेशयलिटी सेण्टर पर गोष्ठी आयोजित हुई जहां इम्प्लांट एवं आर्थोडान्टिक (टेढ़े-मेढ़े दांत को सीधा करना) उपचार के बारे में चर्चा की गयी। इस मौके पर दंत रोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य ने बताया कि अब दांत उखाड़ने के बाद तत्काल दांत लगाया जा सकेगा। नयी तकनीकी द्वारा इम्प्लांट को हड्डी में लगाकर उसमें ऊपर दांत का प्रत्यारोपण अब तत्काल किया जा सकता है। इसी क्रम में डा. पीके गुप्ता ने बताया कि पहले दांत निकालने के 1 से 3 माह के बाद ही दांत लगाना संभव था परन्तु इम्प्लांट की नयी तकनीक द्वारा यह तत्काल किया जा सकता है। डा. तूलिका मौर्या ने बताया कि बच्चों के टेढ़े-मेढ़े व आगे-पीछे निकले दांत को अब आसानी से सीधा किया जा सकता है। क्लीयर एलाइनर व सिरेमिक ब्रेसेज द्वारा यह उपचार अत्यन्त सुविधाजनक हो गया है। गोष्ठी में डा. सौरभ रस्तोगी, डा. मुकेश शुक्ल, डा. शिखा शुक्ला, डा. वीरेन्द्र यादव, डा. शशांक श्रीवास्तव, डा. वीपी गुप्ता, मोहित शर्मा, सतीश कुमार, संजय मौर्य, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Related

UP 609045327523039523

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item