aajtaktimes

महिलाओं पर अत्याचार की परम्परा बनती जा रही हैः मोना शर्मा

जौनपुर। महिलाओं के हक, अधिकार सहित अस्मिता की जंग लड़ने वाली एवं महिलाओं को शिक्षित करने के साथ जागरूक करने की वीणा उठाने वाली श्रीमती मोना शर्मा इस समय काफी सूर्खियों में हैं। श्रीमती चन्द्रावती सोशल फाउण्डेशन नामक एक संस्था बनाकर श्रीमती शर्मा अपने दर्जनों महिला सहयोगियों के साथ महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिये हरसंभव तत्पर रहती हैं। उनके साथ सचिव श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शालिनी शर्मा के अलावा सदस्य सीमा साहू, सचिता पाण्डेय, प्रेम कुमारी शर्मा, कु. वंदना शाह जैसी महिलाएं हैं। पत्र-प्रतिनिधि से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ आये दिन महिलाओं पर अत्याचार व सामाजिक शोषण एक परम्परा की होता जा रहा है और अधिकार व अस्मिता की जंग हर समय महिलाओं को झेलना पड़ता है, वहीं महिलाओं के लिये सोशल फाउण्डेशन तन, मन एवं धन से खड़ा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की लड़ाई लड़ने में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा लालजी शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, अमित शर्मा, मीना शर्मा, रीचा शर्मा, सोनू शर्मा, शिवानी शर्मा, सांभवी शर्मा, सक्षम शर्मा, पूनम निषाद, कीर्ति कुलकर्णी आदि का विशेष सहयोग रहता है।

Related

UP 664775243866354693

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item