aajtaktimes

श्री सर्वेश्वरी समूह ने शुरू किया निःशुल्क प्याऊ

जौनपुर। तेज धूप व गर्मी को देखते हुये आध्यात्मिक व धार्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जनपद शाखा के बैनर तले कलेक्टेªट तिराहे व भूपत पट्टी रेलवे क्रासिंग के पास निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गयी। इस जनहित कार्य का उद्घाटन शाखा के मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने एक राहगीर को मिष्ठान खिलाकर पानी पिलाकर किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से ही अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। तत्पश्चात् अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरूपद बाबा के जयघोष से प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक ओम प्रकाश सिंह, शिवपूजन सिंह, राणा प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अजीत प्रताप, तेज बहादुर सिंह, संजय सिंह, नरेन्द्र सिंह, मदन सेठ, अश्वनी कुमार, भानु प्रताप सिंह, समरजीत सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, डा. विनोद सिंह, प्रमोद जायसवाल, शोभावती देवी, राज बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 7363978663465684095

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item