aajtaktimes

बच्चों के साथ मां ने किया आत्मदाह का प्रयास

जौनपुर। बदलापुर तहसील मंे मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि वह अपने पट्टीदारों की शिकायत करना चाहती है परंतु उपजिलाधिकारी उसकी बात सुनना नहीं चाह रही हैं। महिला का कहना है कि उसके पट्टीदारों ने उसके हिस्से की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह प्रार्थना पत्र लेकर तहसील दिवस में आयीं और उपजिलाधिकारी को देने लगी तो उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Related

UP 8697459587164469459

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item