मंदिर से चांदी के हार, सिंहासन, साउण्ड बाक्स चोरी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_22.html
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव में स्थित ऐतिहासिक मंदिर से चोरों ने चांदी का हासर, सिंहासन, साउण्ड बाक्स आदि को पार कर दिया। चोरी की जानकारी क्षेत्रीय लोगों को मंगलवार को सुबह हुई तो पुलिस को अवगत कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में विष्णु लक्ष्मी की ऐतिहासिक मंदिर है। बीती रात चोरों ने भगवान का चांदी का हार, सिंहासन, साउण्ड बाक्स सहित अन्य सामानों को पार कर दिया। चोरी की जानकारी आज सुबह हुई तो क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। इस पर हमेशा की तरह पुलिस आयी और मौका-मुआयना करके चली गयी। वहीं इस भीषण चोरी को लेकर क्षेत्रीय लोगों में जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

