aajtaktimes

उपनिदेशक ने किसान सहायकों के साथ की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार तहसील केराकत, सदर, शाहगंज व बदलापुर में उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने किसान सहायकों के साथ बैठक किया जहां उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि 30 मई तक आनलाइन किसान पंजीकरण (डीबीटी) हर हालत में करायें, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने बताया कि सभी क्रय केन्द्रों पर शंकर धान का बीज उपलब्ध है तथा 130 रूपये छूट भी दी जायेगी। बिना डीबीटी के किसान को कोई छूट नहीं प्राप्त होगी। उन्होंने किसानों से अपील किया कि आनलाइन किसान पंजीकरण कराकर सरकार द्वारा छूट का लाभ उठायें। आनलाइन किसान पंजीकरण योजना में प्रदेश में जौनपुर जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

Related

UP 5613099386562769840

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item