aajtaktimes

ज्येष्ठ के पहले मंगल पर जगह-जगह हुआ भण्डारों का आयोजन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा....के भजनों से ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगलवार को जनपद गुंजायमान रहा। जगह-जगह बड़ा मंगल पर भगवान हनुमान की पूजा अर्चना और आरती की गयी। इस मौके पर पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर भण्डारा व प्याऊ लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यह कार्यक्रम दिनभर चलाता रहा। जिसमें लाखों की संख्या में लोगों ने बढचढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में नगर के धनोखर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में एक दिन पूर्व ही साजसज्जा करायी गयी। मंगलवार के दिन प्रातःकाल से ही भक्तों का तांता लगना प्रारम्भ हो गया। हनुमान मंदिर के पुजारी द्वारा श्रीरामचरित मानस का सुन्दरकाण्ड के आयोजन बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं नगर के देवा रोड स्थित गांधी भवन में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं द्वारा बड़ा मंगल पर भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता सौरभ वर्मा, समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, पूर्व महामंत्री हरीश अग्निहोत्री, समाजसेवी सुनील वर्मा, अधिवक्ता विनोद द्विवेदी, पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी ने भगवान हनुमान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। तदोपरान्त अधिवक्ता सौरभ वर्मा ने कहा कि भण्डारे का आयोजन आपसी मेल-मिलाप एवं मिश्रित संस्कृति का प्रतीक है। जिसमें सभी धर्मो के लोग भण्डारे का भरपूर लुफ्त उठाते है। ऐसे आयोजन समाज को एकता के बंधन में बांधता है। उक्त भण्डारा अधिवक्ता सौरभ वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, मनीष सिंह, अनुपम चौरसिया के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर प्रमुख रूप से स्टेशन अधीक्षक एन.एन. अवस्थी, भाजपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक शुक्ला, आसिफ हुसैन, सुमंगल दीप त्रिवेदी, ज्ञानेन्द्र आर्या, विराज झा, हसीब हिन्दुस्तानी, धर्मेन्द्र, कपिल यादव, विश्वनाथ सोनी, प्रदीप, आर.के. पाण्डेय, आनन्द वर्मा, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, एहतिशाम खान, विजय कुमार सिंह, पंडित दुर्गा शरण पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने की भगवान हुनमान की पूजा अर्चना
बाराबंकी। ज्येष्ठ माह का सबसे बड़ा मंगल है। कहते हैं आज के दिन भगवान हनुमान जी से जो कुछ भी मांगा जाए, वह उसे पूरा करते हैं। भगवान हनुमान जी का जन्म तो दीपावली के एक दिन पहले हुआ था, परन्तु उन्हें अमरत्व का वरदान आज ही के दिन मिला था। इसी कारण ज्येष्ठ के मंगल को बड़ा मंगल कहा जाता है। भगवान शिव के 11वें अवतार हनुमान जी को अमर रहने का वरदान मिला था। उक्त विचार आज शहर के प्राचीन धनोखर चौराहा पर बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भण्डारे में पूजा अर्चना के उपरान्त माननीय कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने व्यक्त किये। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को धनोखर चौराहे पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल/लायन्स क्लब पारिजात बाराबंकी द्वारा एक भण्डारे का आयोजन किया गया। इस भण्डारे में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने बताया कि ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगल ’’बड़े मंगल’’ के रूप में मनाये जाते हैं और इस आयोजन में हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आदि सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, पिंकू गुप्ता, महेश जायसवाल, संजय निगम, माता प्रसाद वर्मा, राजेश चौबे, टोनी, सोनू जायसवाल, राकेश वर्मा, आलोक जायसवाल, अमित गुप्ता, उमेश गुप्ता, उसामा अंसारी, रईस अंसारी, हरप्रीत सिंह, महबूब अंसारी, चरनजीत गाबा, सरदार चरनजीत, संदीप गुप्ता (पिंकी), बृजेन्द्र सिंह, श्याम मोहन वैश्य, धीरेन्द्र वर्मा, पं0 पी.एल पुरोहित, अंजय जैन, सद्दन, विनय श्रीवास्तव, अमर गुप्ता, सुधीर, बृजेश वैश्य, संजय शुक्ला, विनय शुक्ला, जितेन्द्र वर्मा, और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें
सामाजिक समरसता का पर्व है बड़ा मंगल: पाण्डेय
सतरिख, बाराबंकी। ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार पर कस्बा सतरिख में मुख्य चौराहे पर विशाल भण्डारा व प्याऊ का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता आरके पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। जिसमें सहयोग के रुप में अमित मौर्या, लवलेश पाण्डेय, लल्लन प्रसाद, अशोक शुक्ला, सुमंगल दीप त्रिवेदी, श्याम किशोर पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, विजय पाल गौतम, आलोक शुक्ला, गुड्डू यादव, सुरजीत, चंद्रकांत, रंजीत, नन्हेलाल, सोनू, बिहारी, पंकज यादव, केशवराम सहित कई लोग मौजूद रहे। जिन्होने बढ़ चढ़कर भण्डारे में अपना सहयोग दिया। इस मौके पर अधिवक्ता आरके पाण्डेय ने कहा कि बड़ा मंगल सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक पर्व है। इस पर्व पर सभी धर्मों के लोग मेल मिलाप के साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। इस भण्डारे में सतरिख कस्बे के साथ-साथ देबियापुर, पचासी, शरीफाबाद, जफरपुर, मनेरा, सरैंया, बड़ापूरा सहित दर्जनों गावों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भण्डारे में विधायक हुए शामिल
बाराबंकी। बड़ा मंगल श्री हनुमान जयन्ती पावन दिन के अवसर पर मंझलेपुर बनवा मार्ग पर आयोजक जय गोपाल यादव प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ अनिल यादव महासचिव सपा, राजेन्द्र वर्मा पप्पू डीडीसी, कुवंर बब्लू ठाकुर, हाजी कुतबुद्दीन अंसारी, रतनलाल पूर्व विधायक ने प्रसाद वितरण का शुभारम्भ किया। वहीं बड़ा मंगल श्री हनुमान जयन्ती पावन दिन के अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव  भण्डारे में प्रसाद बंाटा।
अस्पताल में बांटे फल
मिशन 2017 की सफलता के लिए बड़े मंगल के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल में फल वितरण कर गरीबों और मजलूमांे का आर्शीवाद प्राप्त किया। कार्यक्रम धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू भईया’ के नेतृत्व में सैकड़ों नौजवान साथियों ने भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर वीरेन्द्र प्रधान, आनन्द प्रताप सिंह, अभिषेक वर्मा, नरेन्द्र कुमार, अंकित कुमार, नवीन मिश्रा, रजत सिंह, रणन्जय सिंह, सोनू वर्मा, सौरभ सिंह, अरूण सूर्यवंशी, नितिश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
जैदपुर में खूब बटा प्रसाद
जैदपुर बाराबंकी। जेठ माह के पहले बडे़ मंगलवार को थाना चौराहा बड़ी बाजार बाराबंकी रोड पेट्रोल पम्प के निकट बुढयाबाड़ा, चमरहिया, पानी की टन्की चौराहे सहित कई अन्य जगहांे पर हनुमान गुणगान तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जैदपुर थाना चौराहा व मोहल्ला बड़ी बाजार पानी टन्की चौराहा व कई अन्य जगहों पर जेठ माह के पहले बडे मंगलवार के अवसर पर बुंदिया, पूड़ी, सब्जी शरबत आदि प्रसाद सुबह से देर रात तक वितरण होता रहा तथा पूजा व हनुमान गुणगान किया गया। इस अवसर पर धीरज, मोनू, लवकुश, जीतेन्द्र, मधू, रामफेर, राजू यादव आदि लोग उपस्थित थे।
देर शाम तक बटते रहे प्रसाद
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। पहले बडे़ मंगल पर क्षेत्र में महाबली हनुमान की पूजा अर्चना के बाद विभिन्न स्थानो पर लोगो ने प्रसाद का वितरण किया। मंगलवार को पूरा क्षेत्र महाबली के जयघोष से गुंजायमान रहा। क्षेत्र में बड़ा मंगल हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कई स्थानो पर विविध कार्यक्रम का प्रसाद का वितरण किया गया। भिटरिया चौराहे पर स्थित छोटी हनुमान गढ़ी मंदिर पर सुबह से शरबत वितरण का कार्य शुरू कर दिया जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान कमलेश वर्मा, पुजारी भैरव प्रसाद, राजकरन जायसवाल, कुलदीप, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह सहित तमाम लोगो मौजूद रहे। इसी प्रकार बूढे हनुमान मंदिर सुमेरगंज में महाबली की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। जिसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई। जो सुमेरगंज बूढे हनुमान मंदिर से भिटरिया हनुमान मंदिर से होकर वापस सुमेरगंज में समाप्त हुई। भिटरिया हैदरगढ मार्ग पर लालजी मिश्रा, विनय, गुड्डूपाल आदि ग्रामीणों के सहयोग से शरबत वितरण का कार्य देर शाम तक चलता रहा। इसी तरह भानपुर कोठी, टडिया, बेलहा, भिटरिया सहित तमाम स्थानो पर शरबत आदि का प्रसाद वितरण किया गया।
राकेश ने किया उद्घाटन
प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने जेठ के प्रथम मगंलवार को बजाह चौराहे पर सुभाष वर्मा मार्केट के सामने पूडी सब्जी की व्यवस्था का भक्तो के लिये हनुमान के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, वीरेन्द्र वर्मा, विनोद प्रधान, धीरज दत्त, राकेश यादव, सोनू सिह, विश्वनाथ वर्मा, रंजीत बांसा, अरविन्द सिह, अवध राम वर्मा, पुरूषोत्तम यादव पूर्व बीडीसी, सुरेन्द्र वर्मा, मो तफसीन, सुरेश वर्मा, हंसराज, दृगपाल, डा. जगतपाल, मुकेश यादव, शोभा लाल रावत पूर्व प्रधान, विनय वर्मा प्रधान लक्ष्बर, कमलेश रावत, बृजेश रावत, जुगल किशोर पटेल मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व मंत्री ने पैसार, सदरगज, बौरापुरवा, इंधौलिया, सतरिख थाना चौराहा, शरीफाबाद, छेदा नगर आदि अन्य बडे़ मगल के कार्यक्रमो मे शामिल हुये और प्रसाद वितरण के साथ साथ ग्रहण भी किया।

Related

UP 5627330942608977656

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item