aajtaktimes

बाबा परमानन्द ने कुबूले अपने जुर्म

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। निःसंतान भक्तों को संतान की प्राप्ति और झाड़ फूंक के बहाने महिलाओं का यौन शोषण करने वाला कथित तांत्रिक बाबा परमानन्द को पुलिस ने सोमवार को कोतवाली देवा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। कोतवाली देवा अन्तर्गत श्री राज राजेश्वरी मंगलाकारी मां काली चमत्कारी शक्तिपीठ हर्रई के नाम से आश्रम के संचालक बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानन्द महराज पुत्र स्वं ठुन्नीलाल तिवारी जिन पर महिलाओं का यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। बाराबंकी पुलिस के लिये सिर दर्द बन चुके चमत्कारी बाबा परमानन्द की गिरफ्तारी ने कई खुलासे किये। कथित बाबा परमानन्द ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह हर्रई आश्रम में निःसंतान भक्तों को मां काली की चमत्कारी शक्तियों से पुत्र रत्न की प्राप्ति से संतुष्ट करता था। यही नही इन्ही चमत्कारी शक्तियांे की आड़ में दूर दराज से आने वाले अंध विश्वासी भक्तों को अपनी बातो में बहला फुसला कर निजी स्वार्थोंं की पूर्ति की जाती थी। आश्रम में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा भक्तों को प्रसाद में नशीला एवं उत्तेजक पदार्थाें की मिलावट कर उन्हे खिलाया जाता था। तदोपरांत उन्हे बाबा के विशेष कक्ष में ले जाकर यौन शोषण होता था। इस कार्य में आरोपी बाबा का शिष्य अरविन्द पाठक भी सहयोग करता था।

इस प्रकार से फूटा 25 साल के पापों का घड़ा
बाराबंकी। चर्चाओं के मुताबिक बाबा अपने भक्त रूपी एजेंटों के माध्यम से शिकार फंसाकर महिलाओं को आश्रम में बुलाता था। यह ढोंगी बाबा आशीर्वाद देने के नाम पर विवाहित महिलाओं का यौन शोषण कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। बाबा की काली करतूतों के बारे में महिलाएं बदनामी के डर से मुंह नहीं खोलती थीं। बताया जाता है बाबा उन्हें मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। संतान सुख के बदले पचास हजार रूपये तक एक दंपत्ति से ठगता था। पुलिस के मुताबिक इस ढोंगी बाबा के ऊपर नौ अपराधिक मुकदमा दर्ज है
बाबा की काली करतूतों को खुलासा
बाराबंकी। बाबा ने अपने गोपनीय कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। सूत्रों के अनुसार, वो इस घिनौने कृत्य को रिकॉर्ड करता था तथा यदि भविष्य में कभी कोई महिला आवाज उठाने की हिम्मत करे तो उसे अश्लील क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल कर सके। इतना ही नहीं बाबा धनी महिलाओं से लंबे समय तक धन वसूली भी कर सके। यही वजह था कि धीरे-धीरे बाबा की संपत्ति और रुतबा बढ़ता गया। एक दिन बाबा का कम्प्यूटर खराब हो गया। उसको बनवाने के लिए आश्रम से बाहर लाया गया और 25 सालों के पापों का राज खुल गया।
धरना जारी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र के गोमती नदी सिल्हौर घाट पर चल रहा भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना मंगलवार को सातवें दिन भी अनवरत जारी रहा। धरने में जिलाउपाध्यक्ष देवनरायण ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नही कि जाती है तब तक धरना चलता रहेगा।

Related

UP 8716370041744066663

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item