625 पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/625.html
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव व पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद द्वारा जीआईसी आडिटोरियम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त किये गये कुल 625 विशेष पुलिस अधिकारियो के साथ गोष्ठी की गई तथा पहचान पत्र के रूप मे विशेष पुलिस अधिकारी परिचय पत्र कार्ड वितरित किये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त विशेष पुलिस अधिकारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रो के पुलिस कर्मियो के साथ मिलकर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं समय समय पर पड़ने वाले समस्त त्योहारो मे सहयोग प्रदान करते हुए त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने की अपेक्षा गई। इस अवसर पर नियुक्त किये गये तमाम विशेष पुलिस अधिकारियो ने मंच के माध्यम से अपने विचार रखें तथा भविष्य मे पुलिस तथा प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शफीक अहमद, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुंवर ज्ञानंन्जय सिह व समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी जनपद बाराबंकी के उपस्थित रहे।
