सभी के हितों में काम कर रही सपा सरकार: धर्मराज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_442.html
बाराबंकी। सपा सरकार सभी के हित के लिए काम कर रही है। प्रदेश का अन्तिम व्यक्ति अपने आपको पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर रहा है। समाजवादी सरकार में जनता के सारे काम जनपद के अधिकारी सरलता से निपटाने में जनप्रतिनिधियोें का सहयोग करें। उक्त विचार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पूरे जनपद से आये लोगों की समस्या को सुलझाने के बाद उपस्थित लोगों मे सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर विधायक ने समस्या सुनी उनपर फोन से सम्बन्धित अधिकारी से वार्ता कर उस समस्या को निस्तारित कराया तथा कुछ पर कार्यवाही करने को कहा पहली समस्या सदरूद्दीनपुर के रामलखन की जमीन सम्बन्धित थी। जिस पर विधायक ने तहसीलदार से फोन कर उस समस्या का निराकरण कराया। लोहजर के निसार टेलर को आवास से सम्बन्धित समस्या थी। जिसको खण्ड विकास अधिकारी से उस समस्या को त्वरितगति से निपटाने का आदेश दिया। कटरा के निसार अहमद को स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या पर विधायक ने सीएमओ बाराबंकी से वार्ता कर हल कराया। श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार के पूरे चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के हित के लिए काम किया है। सभी धर्मों एवं जातियों के लोगों का काम हुआ है। उसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नही हुआ है। सभी लोगों के लिए समानरूप से योजनाएं बनी है। और उनको अमली जामा भी पहनाया गया है। अब में प्रत्येक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्या सुनकर उसका निस्तारण कराऊंगा। जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, महासचिव अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र वर्मा पप्पू, मो. रिजवान संजय, चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा, संजय मिश्रा, सरोज मौर्या प्रधान, कुवंर बब्लू ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।

