राहुल के मिशन को बूथ संगठन ही दिलायेगा मजबूती: ज्ञानेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_995.html
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी का बूथ अध्यक्ष ही संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। बूथ का मजबूत संगठन ही राहुल गांधी के मिशन 2017 की कामयाबी में अपनी निर्णायक भूमिका निभायेंगा। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र की चिन्ता छोड़कर अपने बूथ पर निर्णायक संघर्ष करके कांग्रेस का तिरंगा फहरायें। बूथ की कामयाबी से ही 26 वर्षों बाद प्रदेश में कांग्रेस की सुखद वापसी होगी। उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ज्ञानेश शुक्ला ने सांसद डॉ.पीएल पुनिया के निर्देश पर ‘‘बूथ जिताओं कांग्रेस लाओं‘‘ कार्यक्रम के तहत् आयोजित विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के न्यायपंचायत, बूथ अध्यक्षों की बैठक ग्राम बरौलिया में व्यक्त कियें। बैंठक की अध्यक्षता विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित तथा संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रामहरख रावत ने किया। न्याय पंचायत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी का अंगवस्त्र भेंट करने के पश्चात् कांग्रेस महासचिव श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी के चार साल की सरकार में जहां प्रदेश का हर शख्स परेशान हैं वही प्रदेश बदहाल हैं और केन्द्र की भाजपा तथा प्रदेश की सपा सरकार की हकीकत आवाम के सामने लाने और उसको समझाने का कार्य सिर्फ हमारा बूथ का कार्यकर्ता कर सकता हैं। आज आवाम को हमें यह बताने की जरूरत हैं कि प्रदेश की सपा की सरकार अपने साम्प्रदायिक सदभाव, सुरक्षा कानून व्यवस्था के वादे को पूरा करने में पूरी तरह असफल साबित हुई हैं। सपा, भाजपा के साथ मिलीभगत करके अल्पसंख्यको के अरमानों को चकनाचूर कर रही हैं और दोनो पार्टियां मिलकर प्रदेश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रही हैं जिससे हमें होशियार रहना हैं और आवाम को उनकी चौखट पर जाकर यह समझना हैं कि प्रदेश की आवाम और प्रदेश की तरक्की कांग्रेस पार्टी की सरकार में हो सकती हैं। विकास खण्ड सिरौली के कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि विकास खण्ड का बूथ स्तर तक गठन का कार्य बिल्कुल अंतिम चरण में पहुंच चुका हैं प्रत्येक बूथ पर एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं जो अपने बूथ पर कम से कम 21 की कार्यकारिणी बनाकर अपने बूथ की आवाम को कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जानकारी देकर खासकर युवा मतदाता को जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही देखी हैं उसे कांग्रेस का इतिहास बताकर कंाग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिये जागृत करना ही हमारा पहला ध्येय हैं। विकास खण्ड सिरौली की न्याय पंचायतो की बैठक में मुख्य रूप से मो. परवेज, जुबेर खान, अमित त्रिवेदी, उबेद खां, रौशन लाल वर्मा, के.के.बाजपेयी, मो. अनवर, बुद्धराम, अर्जुन वर्मा, अशोक त्रिवेदी, तंजमुल हुसैन सहित दर्जनों की संख्या में बूथ अध्यक्ष मौजूद थे।

