aajtaktimes

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत खेत से वापस आ रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने आनन-फानन में वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से ट्रामा सेन्टर ले जाते समय उनकी मौत हो गयी। थाना मसौली के ग्राम नेवला चौराहे के पास गोण्डा की ओर से आ रही तेज रफ्तार जायलो ने इसी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला निवासी राम चन्द्र (60) पुत्र बाबादीन को खेत से घर वापस  आते समय जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में वृद्ध को काफी गम्भीर चोटें जिन्हे ग्रामीणों की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे ट्रामा सेन्टर भेजा गया  लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। 

Related

UP 5463090192029978813

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item