पशु-पक्षियों को गर्मी से बचाने की जरूरतः डा. विरेन्द्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_136.html
जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि गर्मी का प्रकोप के कारण वातावरण में तापमान बढ़ गया है। इस साल तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है। ऐसी दशा में पशुओं एवं पक्षियों को गर्मी से बचाने की जरूरत है, अन्यथा हीट स्ट्रोक से विभिन्न प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। जैसे स्टेªस में आ जाना, रक्त चाप का बढ़ना, मांसपेशियों में दर्द होना, चक्कर आना, पेट में दर्द होना, खाने में अरूचि होना, उत्पादकता में कमी आना, अन्ततः मृत्यु हो सकती है। ऐसी स्थिति में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से अपील किया कि अपने पशुओं एवं पक्षियों को हीट स्ट्रोक एवं हीट वेब से बचाने के लिये निम्नलिखित बचाव के कार्य करें। पशुओं को धूप से बचायें एवं छायादार व ठण्डी जगह पर रखंे। उन्होंने बताया कि आहार ऊर्जादायक व पौष्टिक हो, पशु एवं पक्षियों के लिये ताजे एवं ठण्डे पानी की व्यवस्था रखें। आवास की खुली जगहों में टाट एवं पट्टी लगायी जाय और दोपहर में इन्हे ठण्डे पानी से तर कर दें। छायादार वृक्ष लगाये जायें जिससे पक्षियों को धूप से बचाया जा सके।

