कोइरीडीहा-इटौरी मार्ग पर ट्रक धंसा, आवागमन प्रभावित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_781.html
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी-कोइरीडीहा मार्ग पर स्थित मेहरावां रेलवे क्रासिंग के लगभग 100 मीटर पहले बालू लदे ट्रक का चक्का अचानक धंस गया। इसके चलते आवागमन प्रभावित हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन अपनी निगाहें बन्द करके किनारा कसे हुये है। मार्ग धंसने का सबसे बड़ा कारण पानी इकट्ठा होना है। नाली निर्माण हेतु कई बार जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया गया। इतना ही नहीं, सदर विधायक नदीम जावेद भी मौका मुआयना कर चुके हैं लेकिन नाली निर्माण का कोई काम नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे ही मामले को शासन व प्रशासन नजरंदाज करता रहा तो बड़ी घटना घट सकती है। समाचार प्रेषण तक आवागमन बाधित रहा।

