aajtaktimes

साथी की हत्या पर दुखी दवा व्यवसाइयों ने जताया आक्रोश

जौनपुर। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को जहांगीराबाद स्थित कार्यालय पर हुई जहां मऊ के दवा व्यवसायी घूराराम की बदमाशों द्वारा की गयी हत्या पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपाध्यक्ष अमित मौर्य ने दवा व्यवसाइयों पर हो रहे प्राणघातक हमले, हत्या, लूट पर व्यक्त करते हुये प्रभावी कार्यवाही करने की मांग किया। साथ ही घूरा राम की नृशंस हत्या पर सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजे और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग किया। वक्ताओं ने कहा कि दवा व्यवसायी अपना अवकाश, त्योहार व दूसरी छुट्टियां आम जनता की सेवा में लगाता है। आम जनता को निर्वाध दवाएं मिलती रहे। इसके लिये वह जरूरत पर किसी भी क्षण दवा देने के लिये प्रतिबद्ध है लेकिन समाज के असामाजिक तत्व, अपराधियों व वसूली करने वालों ने दवा व्यवसाइयों को सोचने पर मजबूर   कर दिया है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस को दवा व्यवसाइयों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिये, अन्यथा दवा व्यवसायी अपनी सुरक्षा के मद्देनजर अपने प्रतिष्ठानों का समय निर्धारित करने को बाध्य हो जायेगा। ऐसे में जनता को निर्वाध दवाएं मिलना मुश्किल होगा। जनपद में भी कई जगहों पर वसूली के नाम पर व्यवसाइयों की हत्याएं और उन पर प्राणघातक हमले हो चुके हैं। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र मौर्य, रतन सिंह, सुनील कुमार, अश्वनी, लल्लन यादव, इरफान अहमद, रिटेलर्स फोरम के अध्यक्ष ध्रुव जायसवाल, सचिव धर्मेन्द्र मौजूद रहे। संचालन सचिव राजेन्द्र निगम ने किया।

Related

UP 6628309419683489641

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item