aajtaktimes

जेसीआई शाहगंज शक्ति की जूनियर विंग ने किया कार्यक्रम

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति की जूनियर विंग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी मुख्य अतिथि नगर पालिका की जेई दीपिका रानी हैं। इस दौरान गीत, डांस, कविता, चुटकुल, नाटक, खेल आदि प्रस्तुत किये गये जो विशेष रूप से मां पर आधारित थे। सभी मां ने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद डा. रूचि मिश्रा ने 40 साल के बाद क्या समस्याएं आती हैं एवं उनका क्या निवारण हैं, पर विस्तार से बताया। स्वेच्छा जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में साक्षी सोनी, अंजली गुप्ता, नेहा, निधि, साक्षी जायसवाल, आराधना अग्रवाल, गीता जायसवाल, डा. मौलश्री चित्रवंशी, रीता सोनी, खुशबू, अल्का, अनीता, अमृता, सीमा गुप्ता, रीता जायसवाल, पूनम गुप्ता, सीमा जायसवाल, नीलम जायसवाल, कामिनी पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्था अध्यक्ष गीता जायसवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 5207900871217748735

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item