जनजागरण साइकिल यात्रा के अंतिम दिन सपा विधायक हैदरगढ़ ने निकाली रैली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_149.html
बाराबंकी। साइकिल यात्रा के अन्तिम दिन हैदरगढ़ क्षेत्र के सपाइयों ने
मंगलवार को पूरी ताकत झोंक दी। नैपुराघाट से विधायक जैदपुर रामगोपाल
रावत, विधायक हैदरगढ़ राममगन रावत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने साइकिल
यात्रा निकाली। यात्रा जलालपुर, कादिरपुर, नईसड़क तिराहा, देवरा होते हुए
असन्द्रा बाजार पहुंची। जहां सहजराम यादव स्माारक शिक्षण संस्थान में
आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद राम सागर रावत ने कहा कि
सपा सरकार का अब तक कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। समाज के सभी वर्ग के
कल्याण के लिए सरकार ने काम किए है। विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी
से आगे बढ़ रहा है। विधायक राम मगन रावत ने सपा सरकार की उपलब्धियों का
बखान करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई एम्बुलेन्स सेवा पीड़ितों
के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे पहले विधायक रामगोपाल रावत, राममगन
रावत ने सपा के जिला उपाध्यक्ष राममनोहर यादव, सचिव पंकज यादव, डीडीसी
धीरज यादव, भवानी पाठक, गोकरन यादव, अशोक रावत, डॉ दिनेश वर्मा, रमाकन्त
वर्मा, मो0 अकील जैदी, ब्लाक प्रमुख रमेंश वर्मा, रामफेर यादव व विजय
सोनी आदि पार्टीजनो के साथ तपती दोपहर में साइकिल चलाई। यात्रा को पूर्व
सांसद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

