aajtaktimes

रामभीख ने थामा सपा का दामन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधानसभा
प्रत्याशी रामभीख त्रिवेदी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का
साथ पकड़ लिया। उन्होनें आज नैपुरा घाट से जब सपा विधायक राम मगन रावत ने
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा निकाली तो उनके साथ में
कांग्रेस नेता रामभीख त्रिवेदी भी साइकिल चलाते नजर आये। सपा में शामिल
होने के बाद श्री त्रिवेदी ने कहा कि जनपद के कांग्रेसी नेताओं ने वादे
तो बहुत किये थे। लेकिन किसी भी वादे पर नेता खड़े नजर नहीं आये। उन्होनें
कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी के नेता ही अपने
वायदों पर खरे उतरे हैं। श्री त्रिवेदी के साथ सैकड़ों कांग्रेसी
कार्यकर्ताओं ने भी सपा का दामन थाम लिया। पूर्व सांसद रामसागर रावत ने
इस मौके पर कहा कि श्री त्रिवेदी के पार्टी में शामिल होने के बाद हैदरगढ़
क्षेत्र का ब्राह्मण मतदाताओं का झुकाव पार्टी की तरफ होगा।

Related

UP 6347756414616121334

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item