aajtaktimes

साइकिल यात्रा से बढ़ी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा शक्ति: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी जन-जागरण साइकिल यात्रा एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम
से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई शक्ति एवं जोश का संचार
हुआ है। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा शक्ति बढ़ी है और यह 2017
तक बनी रहेगी। पुनः पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में
ऊर्जावान व नौजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी
सरकार बनेगी।उक्त विचार आज गांव-गांव अखिलेश कार्यक्रम के अर्न्तगत
जन-जागरण साइकिल यात्रा समापन के अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ
सुरेश यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे
कहा कि एक मई से लगातार आप लोगों की अथक मेहनत से जन-जागरण साइकिल यात्रा
एवं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम सदर विधानसभा क्षेत्र में बहुत सफल रहा।
आप लोगों ने पूरी विधानसभा के गांव-गांव घूमकर समाजवादी सरकार की तथा
मेरे द्वारा कराये गये विकास कार्यों का प्रचार किया। जिससे पूरे क्षेत्र
के लोगों में इस बात की जानकारी बढ़ी है कि उनकीी सरकार तथा मैंने उनके
लिए क्या-क्या एतिहासिक काम किये है। और आगे भी मेरा यह पूरा प्रयास
रहेगा कि मै आप लोगों के लिए दिन-रात मेहनत करके और भी कार्य करा सकूं।
विकास के मायने में सदर विधानसभा क्षेत्र में जितने काम मेरे द्वारा किये
गये हैं आजादी के बाद से अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इतने काम नही
किये गये और यह सब आप सब लोगों की मेहनत का ही परिणाम है। उक्त साइकिल
रैली में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह,
अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के डायरेक्टर इजहार हुसैन एडवोकेट, रामनाथ
मौर्या, अनिल कुमार यादव, धर्मेन्द्र यादव, कामता प्रसाद यादव, मो.
रिजवान संजय, राजीव गुप्ता बब्बी, संजय मिश्रा, सरोज मौर्या, रामसिंह
यादव, राकेश यादव, लल्लू यादव, अमित वर्मा, सरफराज हुसैन, मो0 जुनेद, मो0
इमरान, गुड्डू यादव, पवन यादव, छोटे प्रधान, शिवनाथ यादव आदि लोग उपस्थित
थे।

Related

UP 5117166534927528281

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item