aajtaktimes

ताइक्वाण्डों प्रशिक्षण का शुभारम्भ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर के गोण्डा रोड क्रांसिग के पास स्थित बाबा गुरुकुल एके़डमी
में तीन दिवसीय निःशुल्क ताईक्वाण्डो प्रशिक्षण कैम्प लगाया गया।
ताइक्वाण्डो प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित
कैम्प का उद्घाटन बाबागुरुकुल एकेडमी के प्रबन्धक हरपाल सिंह ने किया।
श्री सिंह ने प्रशिक्षण कैम्प के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा
कि इस आत्मरक्षा की कला ताइक्वान्डो को बेहतर ढंग से सीखे, क्योंकि इसमें
खेल के साथ-साथ मानसिक, शारिरिक आत्मबल का विकास होता है। अतः इस कला को
सभी को सीखना चाहिये। कैम्प में बाबा गुरुकुल एकेडमी के प्रधानाचार्य
आर.पी. सिहं ने प्रशिक्षण ले रहे छात्रों, खिलाडियों को बधाई दी।
ताइक्वाडों प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार मौर्य ने प्रशिक्षण ले रहे छात्रों
को ताइक्वाण्डों की बारिकियां बताई। प्रशिक्षण कैम्प में शिक्षिका रश्मि
मेहरोत्रा, विक्की ठाकुर, रामानन्द तिवारी, आर.जी मिश्रा आदि लोग मौजूद
रहे।

Related

UP 8836725283118964156

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item