हियुवा की बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_163.html
सिद्धौर, बाराबंकी। हिन्दू युवा वाहिनी की एक बैठक आज हकामी गांव में
आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक बनीकोडर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला
संयोजक पण्डित भीम सेन की मौजूदगी में ब्लाक कार्यकारिणी गठित कर डॉ
विनोद कुमार शुक्ल को अध्यक्ष विवेक कुमार व शिवेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष
मोहित अवस्थी को महामंत्री सूर्य प्रकाश को प्रभारी जितेन्द्र प्रताप को
संयोजक व सौरभ सिंह को सह संयोजक बनाया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों से
युवा वाहिनी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने का
आह्वान किया गया। इस दौरान अमित कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, नागेन्द्र,
भूपेन्द्र व आलोक कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।